इंदौर के केयर सीएचएल अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस हुआ निरस्त, वजह जानकार चौंक जाएंगे आप
अब्दुल कादर,, इंदौर 31 मई, इंदौर के प्रतिष्ठित केयर सीएचएल अस्पताल पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस एक महीने के लिए निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई अस्पताल परिसर में मरीजों के इलाज के साथ-साथ निर्माण कार्य जारी रखने और कई गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद की गई। सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार अस्पताल के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहा है। शिकायतों में यह भी कहा गया था कि अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के चलते भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 May 2026
- Total Views:- 45
