महूनाका व लुनियापुरा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 78,500 रुपये की शराब व स्कूटर जब्त

अब्दुल कादर,, इंदौर, 31मई,कलेक्टर जिला इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में वृत्त बम्बई बाजार की प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह द्वारा महूनाका (अर्जुनपुरा मल्टी) और लुनियापुरा में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल दो आरोपी पकड़े गए: अमित पिता लालाराम साहू एवं हेमू पिता नंदलाल। मौके से 145 पाव देशी मदिरा, कुल 26.1 बल्क लीटर, तथा एक बिना नंबर का दोपहिया एक्सेस स्कूटर जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 78,500 रुपये आंका गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) 'क' के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आज की कार्यवाही में आरक्षक मोहित रायकवार, मोहित कछवाय, कोमल कनेल और ड्राइवर अमित का सराहनीय योगदान रहा।

+