श्री आनंद गोपाल गौशाला में गौमाता को खिलाए गए तरबूज, गौ-पूजन के साथ हुआ पुण्य कार्य,
अजमेर 31 मई, श्री आनन्द गोपाल गौ शाला बडी नागफनी गोपाल कुण्ड मन्दिर में बोराज रोड परिसर गौ शाला और मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल के कर कमलो द्वारा गौ शाला के महन्त सरजूदास के नेतृत्व में गौ पूजन करवाया गया और उनके कर कमलो द्वारा गौ शाला में गो सेवा हेतु तरबूज के ट्रैक्टरो से 4500 किलोग्राम तरबूज़ खिलाकर गौ सेवा करके पुण्य लाभ लिया और गौ पूजन किया।महासचिव रमेश लालवानी और कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना ने बताया कि श्रद्वालुओं के लिए गौ पूजन का आयोजन और प्रबंध करके गौ पूजन कार्यक्रम का लाभ लिया।रमेश लालवानी ने बताया कि मन्दिर परिसर में स्थित गौ शाला में गौ पूजन के भी इंतजाम किये गये है।पूनम और सत्यनारायण भगवान की कथा के अवसर पर पूजन करके सेवा की गई।अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल और इन्दरचन्द पोखरना ने बताया कि गौ शाला के तत्वावधान में गौ सेवा के लिए रोटी और सामग्री एकत्रित करते के ई रिक्शा के माध्मय से भी सेवा करने वाले कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना के मोबाईल संख्या 6375198615 अथवा मोबाईल संख्या 9414006725 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 May 2026
- Total Views:- 61
