महात्मा बुद्ध के आदर्श अपनाकर नशे से दूर रहें – रमेश लालवानी
अजमेर 31 मई, अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित वैचारिक गोष्ठी में महात्मा गौतम बुद्व बौद्व मठठ महाबोधि अशोक विहार गौतम नगर और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में आयोजित वैचारिक गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में रविवार को रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि महात्मा बुद्व और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह अमृतसर सन्त मत विचारक किसी भी प्रकार के नशे को करने से दूर रहने की शिक्षा प्रदान की जाती है।लालवानी ने बताया कि नशा मुक्ति के कार्यक्रम का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है।बौद्व मठठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल ने तम्बकू निषेध दिवस पर बताया कि बौद्व धर्म में किसी भी प्रकार के नशे की अनुमति नही प्रदान की जाती है।गुणवन्त राहुल ने बताया कि महात्मा बुद्व ने सबके कल्याण का मार्ग बताया और किसी के प्रति भी मन में कटुता नही रखने की सीख दी।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति की श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल ने बताया कि विश्व सतर पर तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई को प्रतिवर्ष मनाया जाता है।तम्बाकू से अनेक प्रकार के कैंसर के रोग होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर होना प्रमुख कारण होता है।श्रीमती याशिका ने बताया कि महात्मा बुद्व को खीर के प्रसाद का भोग लगाकर पूनम के अवसर पर महाआरती करके खीर का वितरण किया गया।तम्बाकू का सेवन नही करने की शपथ रमेश्ज्ञ लालवानी के नेतृत्व में ली गई।सुश्री प्रेरणाए श्रीमती याशिका सिंहएगुणवन्त राहुलएश्रीमती सोनी राहुलएरमेश लालवानीएराकेश राजोरिया सहित अन्य ने तम्बाकू का सेवान नही करने की शपथ दिलवाई।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 May 2026
- Total Views:- 48
