श्री झूलेलाल मन्दिर डिग्गी चौक परिसर में किया 03प्रतिभाओं का सम्मान व गुरूजी की स्मृति में मिल्क रोज वितरण किया
अजमेर 31 मई, श्री झूलेलाल मन्दिर डिग्गी चौक परिसर में रविवार को दोपहर में 03 प्रतिभाओं का सम्मान पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्घी मण्डल के ततवावधान में किया गया।इस अवसर पर 40 लीटर मिल्क रोज का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नौतपा के कारण दिल्ली के व्यवसायी नीरज भाई के संयोजन में अपने दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में रविवार को अमर शहीद हेमु कालानी डिग्गी चौक स्थित श्री झूलेलाल मन्दिर परिसर में 40 लीटर मिल्क रोज का वितरण पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में किया गया।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रविवार को पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में हर्षित बालानी पुत्र संजीव बालानी 12वी कक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर,दिव्या रामचन्दानी पुत्री श्री इन्दर कुमार रामचन्दानी,12वी कक्षा में 82 प्रतिशत अंक लाने पर और तृतीय दीक्षा शर्मा पुत्री किशन चन्द शर्मा,कक्षा 10 वीं में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर।अध्यक्ष नारी भाई देवानी की अध्यक्षता में प्रशस्ति पत्र प्रदान करके,पख्खर पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान करके,अनेक प्रकार की गिफट भेंट करके,लक्ष्मण सिंह पंवार ने बैग भेंट करके,रमेश्ज्ञ लालवानी के कर कमलो से राधासवामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखियां,हक हलाल की कमाई,और स्प्रिचूअल लिंक भेट करके सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सचिव शंकर छततानी,कोषध्यक्ष रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी,महादेव परियानी,राजेश ईसरानी,नरेश दिव्या,राजेन्द्र मूरजानी,पंजूमल देवानी,मनोहर देवानी, महासचिव रमेश लालवानी,श्रीमती कुशाल जेन,श्रीमती सुनीता चौधरी,सुगनोमल रामचन्दानी,श्याम मंधनानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी आदि ने अपनी सेवाऐं प्रदान की।रमेश लालवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ दिल्ली वाले गुरूजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित करके पुष्प चढाकर,अगरबती जलाकर रमेश शिवनानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,श्रीमती कुशाल जैन,रमेश लालवानी शंकर छततानी आदि ने किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 31 May 2026
- Total Views:- 128
