माकड़वाली में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारंभ, अधिकारियों व ग्रामीणों ने किया श्रमदान
विजय यादव,, अजमेर। 30मई, जल संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से ग्राम पंचायत माकड़वाली में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया तथा जल संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान की रूपरेखा तैयार करने में जिला संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा राजस्थान डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा मीडिया संयोजक विक्रम सिंह, नीमड़ी मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह तथा मंडल महामंत्री विजय मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी पदमा चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़, तहसीलदार ओम सिंह लखावत तथा विकास अधिकारी सुधीर पाठक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विभिन्न थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच पूजा गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों को अभियान से जोड़ा गया। पटवारी पप्पू सिंह रावत, गिरदावर रामसिंह चौहान एवं ग्राम विकास अधिकारी महावीर प्रसाद भट्ट ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। अभियान के दौरान तालाबों और जल स्रोतों की सफाई एवं खुदाई का कार्य किया गया। हरी गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर, छोटू गुर्जर, रामलाल गुर्जर, रामकरण गुर्जर, दरयावसिंह राठौड़, भगवान सिंह रावत, जयसिंह रावत, देवराज गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, लोकेंद्र सिंह राठौड़, गोविंद गुर्जर, पूसा गुर्जर और नारायण गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ एवं तहसीलदार ओम सिंह लखावत ने कहा कि जल ही जीवन है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं सरपंच पूजा गुर्जर ने सभी आगंतुकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 59
