सुभाष नगर विश्वकर्मा मन्दिर में पंच कुण्डीय गायत्री हवन यज्ञ में श्रद्वापूर्वक सामग्री की आहूति प्रदान की
अजमेर 30 मई, सुभाष नगर विश्वकर्मा मन्दिर में पंच कुण्डीय गायत्री हवन यज्ञ में श्रद्वापूर्वक सामग्री की आहूति प्रदान की गई और श्रद्वालुओ ने पीले वस्त्र धारण करके अपनी अपनी आस्था व्यक्त की।सरदार भजन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि विश्व कर्मा मन्दिर में भव्य पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गयाा।मन्दिर प्रमुख कार्तिक शर्मा और सरदार भजन सिंह ने बताया कि दोपहर में भजन संध्या का आयोजन किया गया और तत्पश्चात गायत्री हवन एवं यज्ञ प्रारम्भ किया गया।समस्त श्रद्वालुओ और हवन में बैठने वालो से पीले वस्त्र धारण करके आने की अपील की गई थी।सरदार भजन सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण वातावरण गायत्री मत्रो से गुजांयमान हो गया।जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के और विश्वकर्मा मन्दिर सुभाष नगर नारी शाला रोड के सेवादारी सरदार भजन सिंह के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रतिदिन ठण्डे पानी के कैम्परो से और शर्बत से सेवाएं प्रदान की जा रही है।सुभाष नगर अण्डर पास के कोने पर गंगा दशमी 25 मई से 03 जून तक पीने के ठण्डे पानी के कैम्परों से और शरबत से आवागमन करने वालो नागरिको को पीने के पानी व शरबत की सेवा निरन्तर प्रदान की जा रही है।मन्दिर के प्रमुख सेवादारी कार्तिक शर्मा और सरदार भजन सिंह ने बताया कि सुशांक शर्मा,मोहित शर्मा,सरदार भजन सिंह,रमेश लालवानी,श्याम लाल सोनी एवं अन्य के द्वारा सेवाऐ प्रदान की जा रही है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 47
