व्यवसाय के साथ साथ खेलो में रूचि रखने वाले व्यापारियो का स्वास्थ्य रहता है फिट: प्रेम मंगलानी

ब्यावर,30 मई, श्री सिंधी सेंट्रल पंचायत सोसाइटी रजि. के तत्वाधान में पहली बार सिंधी समाज के क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन 14 टीमों के बीच 7 नॉकआउट मुकाबले खेले गए जिसमें से 7 हारने वाली टीमे प्रतियोगिता से बाहर हो गई।संयोजक सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने अपने व्यवसाय के साथ साथ खेलो में भी रूचि रखने वाले व्यापारियो का स्वास्थ्य फिट रहता है।प्रेम मंगलानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि बाकी जीतने वाली टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल सेमी फाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे अध्यक्ष प्रेम मंगलानी ने प्रतियोगिता में खेलने वाले सभी खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया और अच्छा खेल कर समाज का नाम आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा दी और सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त भी किया।

+