श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को दीं शुभकामनाएं,
अजमेर 30 मई, विश्व हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,जन सेवा समिति,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट,बौद्व मठठ गौतम नगर,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर और अजयमेरू सेवा समिति के पदाधिकारियों और हिन्दी पत्रकारिता दिवस की लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए स्वच्छ पत्रकारिता ,निष्पक्ष पत्रकारिता और लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पत्रकरिता को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नमन किया है।बौद्व मठठ के अध्यक्ष व सम्यक दुष्टि के सम्पादक गुणवन्त राहुल ने अपने विचार में बताया कि हिन्दी एक आसान और सरल भाषा है।हिन्दी में समाचारो से साधारण लोगो को भी समाचार समझ में आ जाते है।लोकतंत्र में प्रेस-मीडिया चौथे स्तम्ब के रूप में जाने जाते है और नागरिको की अन्तिम आवाज के रूप में कार्य करते है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ और जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि लोगो की आवाज जब कही भी नही सुनी जाती है तब उसकी आवाज प्रेस के माध्यम से बुलन्द करके अंजाम तक पहुचांई जाती है।रमेश लालवानी ने बताया कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस प्रत्येक वर्ष 30 मई को मनाया जाता है।30 मई 1826 को प्रथम हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन कोलकत्ता से पण्डित जुगल किशोर शुक्ल ने किया था।इससे पूर्व अंग्रेजी,फारसी और बाग्ला में समाचार पत्रो का प्रकाशन होता रहता था।पण्डित जुगल किशोर शुक्ल को 19 फरवरी 1826 को समाचार पत्र के प्रकाशन की अनुमति प्रदान की गई।हिन्दी भाषा के समाचार पत्रो के महत्व को बताते हुए बौद्व मठठ की सचिव सोनी गुणवन्त राहुल ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है और सरल भाषा होने के कारण विश्व के अधिकर क्षेत्रो में प्रयोग की जाती है।महासंघ की सर्वधर्म समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,महासचिव रमेश लालवानी,हाजी फखर काजमी,अब्दुल कादिर,किशन पारीक,रणवीर सैनी,बद्वरूद्वीन कुरेशी,श्रीमती कुशाल जैन,दिनेश गोस्वामी,प्रवीण कुमार, के एल डेविड,सरदार बलबीर सिंह,सरदार जगजीत सिंह,एडवोकेट वाहेदा चिश्ति,गोविन्द लालवानी,मौहम्मद इकबाल एवं अन्य ने हिन्दी भाषा में पत्रकारिता से जुडे समस्त लोगो व पत्रकारो को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाऐं प्रदान की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 53
