श्री झूलेलाल मन्दिर डिग्गी चौक परिसर में 31 मई को 3 प्रतिभाओं का सम्मान व दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में मिल्क रोज वितरण कार्यक्रम होगा
अजमेर 30 मई 2026 श्री झूलेलाल मन्दिर डिग्गी चौक परिसर मे 31 मई रविवार को दोपहर 12 बजे 03 प्रतिभाओं का सम्मान पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्घी मण्डल के तत्वधान में किया जायेगा।इस अवसर पर 40 लीटर मिल्क रोज का भी वितरण किया जायेगा।कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि नौतपा के कारण दिल्ली के व्यवसायी नीरज भाई के संयोजन में दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में रविवार को अमर शहीद हेमु कालानी डिग्गी चौक स्थित श्री झूलेलाल मन्दिर परिसर में 40 लीटर मिल्क रोज का वितरण पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में किया जायेगा।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि रविवार को दोपहर 12 बजे पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में श्री झूलेलाल मन्दिर परिसर डिग्गी अमर शहीद हेमू कालानी चौक परिसर में हर्षित बालानी पुत्र संजीव बालानी 12वी में 95 प्रतिशत,दिव्या रामचन्दानी पुत्रीश्री इन्दर कुमार रामचन्दानी,12वी में 82 प्रतिशत और तृतीय दिक्षा शर्मा पुत्री किशन चन्द शर्मा,कक्षा 10 वीं में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है।महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि तीनो प्रतिभाओं को अध्यक्ष नारी भाई देवानी की अध्यक्षता में प्रशस्ति पत्र प्रदान करके,पख्खर पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर अध्यक्ष नारी भाई देवानी,सचिव शंकर छततानी,कोषध्यक्ष रमेश शिवनानी,महासचिव रमेश लालवानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी आदि अपनी सेवाऐं प्रदान करेंगे,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 28
