सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा
अब्दुल कादर,, उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की गति तेज कर दी है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने उज्जैन पहुंचकर सिंहस्थ 2028 से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. राजौरा ने प्रस्तावित परियोजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सिंहस्थ महापर्व को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपर मुख्य सचिव को विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया। डॉ. राजौरा ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी निर्माण एवं विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 37
