इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 22.5 बल्क लीटर अवैध शराब व एक्टिवा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
अब्दुल कादर,, इंदौर, 30 मई। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार आबकारी विभाग ने शहरी क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में 29 मई 2026 को वृत्त बंबई बाजार की प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राप्त सूचना के आधार पर लुनियापुरा स्थित सरवटे बस स्टैंड के पास एक मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान 125 पाव देशी मदिरा (कुल 22.5 बल्क लीटर) तथा एक दोपहिया वाहन होंडा एक्टिवा (क्रमांक MP 09 AS 2835) बरामद किया गया। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 91,250 रुपये बताया गया है। कार्रवाई के दौरान नितिन उर्फ विष्णु पिता मोहन एवं सौरभ पिता सुनील निवासी लुनियापुरा, जूनी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में आरक्षक मोहित कछवाय, मोहित रायकवार, कैलाश अखंडे, संगीता यादव तथा वाहन चालक अमित का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 35
