मौहर्रम तैयारियों पर जिलाधीश कार्यालय में बैठक 2 जून को, व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि महेंद्र बंसल व रमेश लालवानी प्रशासनिक बैठक में करेंगे प्रतिनिधित्व

अजमेर 29 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो के द्वारा आगामी मौहर्रम सम्भावित तिथि 16 जूल चाॅन्द दिखने पर आधारित पर जिला प्रशासन को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि इसी प्रकार कोई भी नागरिक अथवा रिटेल व्यापारी थोक सामग्री की खरीद करना चाहता हे उसका भी महासंघ के द्वारा थोक विक्रेता और थोक बाजार की जानकारी प्रदान करके मार्गदर्शन करके सहयोग किया जायेगा।लालवानी ने बताया कि फूट मण्डी में अध्यक्ष हीरानन्द विजरानी,कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन गिदवानी,उपाध्यक्ष दिलीप मानवानी,सब्जी मण्डी के अध्यक्ष भैरूभाई धनवानी,कपडा बाजार में डिग्गी बाजार के अध्यक्ष विजय गोयल,डिग्गी बाजार पश्चिम के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल,सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला के सचिव विजय खेमानी,दीपक नवलानी,अहाता मौहल्ला के कमलेश हेमनानी,दरगाह बाजार के अध्यक्ष किशन छबलानी,कार्यवाहक अध्यक्ष साजन छबलानी,श्री नला बाजार के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद,बद्वरूद्वीन कुरेशी,अब्दुल कादिर,डिग्गी बाजार चैक के अध्यक्ष दिलीप बूलचन्दानी,श्याम मंधनानी,बिमला मार्केट में अध्यक्ष रमेश मूरजानी,राजू भक्तानी,राजेन्द्र मूरजानी,लक्ष्मी चैक में अनिल सोनी,श्री श्याम प्रेमी बाजार में मानमल गोयल,गोविन्द लालवानी,प्रकाश अगन छबलानी,लौंगिया मौहल्ला शरफत हुसेन घोसी देहली गेट पर प्रशान्त शर्मा,अपना बाजार पडाव क्षेत्र में अध्यक्ष रवि उदेरानी,केसर गंज में अध्यक्ष मोहन लाल खण्डेलवाल ,ठाकुर मूलानी,धण्टाधर स्टेशन रोड बाजार में अध्यक्ष संजय गुप्ता,संदीप रांका,सुरेन्द्र कुमार मौर्य,दिलीप मंगलानी, राजेन्द्र गुप्ता,अभिषेक रावत आदि द्वारा जायरीनो का भी मार्गदर्शन किया जायेगा।रमेश लालवानी ने बताया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर ने अपने पत्र क्रमांक/अजिम/मोहर्रम/2026/1323-1354 दिनांक 27 मई 2026 के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के प्रमुख पदाािकारियो,दरगाह बाजार अध्यक्ष,नला बाजार ,अध्यक्ष अन्दर कोट,देहली गेट ,अध्यक्ष डिग्गी बाजार/अध्यक्ष न्यू नला बाजार,अध्यक्ष गंज को पुलिस थाना गंज दरगाह और कोतवाली के माध्यम से 02 जून मंगलवार की जिलाधीश कार्यालय के सभागार परिसर में मौहर्रम 2026 की तैयारियों की मीटिंग हेतु आमंत्रित किया गया है।

+