श्रेष्ठ समाज सेवाओं के लिए पूर्व नर्सिग अधिकारी सुनीता चौधरी व श्रीमती अनीता जन सेवा समिति द्वारा सम्मानित

अजमेर 29 मई, श्रेष्ठ समाज सेवाओं के लिए पूर्व नर्सिग अधिकारी श्रीमती सुनीता चौधरी को जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति व श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के तत्ववधान में स्मृति चिन्ह प्रदान करके समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के कर कमलो से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रमेश लालवानी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक होने और महिला होने के बावजूद श्रीमति अनिता और श्रीमती सुनीता चौधरी ने गौतम नगर स्थित बौद्व मठठ में महात्मा बुद्व की प्रतिमा पर गोल्डन कलर करके प्रतिमाओं को अति सुन्दर बना दिया।इसके अतिरिक्त जरूरत मन्दो की सहायता करना,पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना,पक्षियो के लिए परिण्डे रखना सहित अनेक अन्य जीव सेवा और मानव सेवा के कार्य करने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्रीमती सोनी गुणवन्त राहुल,सुश्री प्रेरणा राहुल एवं अन्य उपस्थित थे।

+