पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में झरनेश्वर मन्दिर परिसर में होगा पौधारोपण

अजमेर 29 मई, वंदे गंगा कार्यक्रम और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण सिंह पँवार ,रमेश श्विनानी,इन्दर विधानी एवं शंकर छत्तानी के नेतृत्व में पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर पहाडी पर वर्षा ऋतु के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि राजेन्द्र मूरजानी की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि मन्दिर परिसर में नीम के पौधे जो कि सबसे अधिक आक्सीजन और छाया प्रदान करते है उन पौधो का पौधारोपण किया जायेगा।इस अवसर पर पूज्य झूलेलाल साहिब के बहिराणे की सवारी के सिन्धी भगत मण्डली के कलाकारो के द्वारा भक्तिरस के कार्यक्रम की प्रसतुति दी जायेगी।पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर के पण्डित महावीर प्रसाद शर्मा,सचिव शंकर भाई छत्तानी और कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी के कर कमलो से उनके माध्यम से झरनेश्वर महादेव मन्दिर में समस्त देवी देवताओ का पूजन महाआरती के पश्चात लंगर प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्वालुओ में वितरित करने बैठाकर के खिलाने की सेवाऐं प्रदान की जायेगी।पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के माध्यम से सेवाएंे प्रदान करने वाले श्रद्वालुओ से अपील की गई है कि अपनी सेवाऐ एवं सेवा सामग्री प्रदान करने के लिए सचिव शंकर छत्तानी और कोषाध्यक्ष रमेश श्विनानी से सम्पर्क करें।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि रविवार 31 मई को डिग्गी अमर शहीद हेमू कालानी चौक झूलेलाल मन्दिर परिसर में दोपहर 12 बजे दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में नीरज भाई के संयोजन में 40 लिटर मिल्क रोज का नौतपा के कारण मिल्क रोज का वितरण किया जायेगा। महेश वरलानी,दौलतराम खुशलानी,प्रकाश अगन छबलानी,बच्चू हरवानी,रमेश लालवानी,नरेश रतनानी,सौरभ जेठवानी,किशोर विधानी सहित अन्य सेवादारी दल के सदस्यो के द्वारा सेवाऐ प्रदान की जायेगी।इस अवसर पर रमेश शिवनानी का राजेन्द्र मूरजानी की ओर से छाता स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।

+