श्री आनन्द गोपाल गौ शाला गोपाल कुण्ड मन्दिर में पदम्नी एकादशी पर श्री श्याम की महाआरती की
अजमेर 29 मई, पदम्नी एकादशी के अवसर पर श्री आनन्द गोपाल गौ शाला गोपाल कुण्ड मन्दिर बडी नागफनी बोराज रोड में श्री श्याम बाबा की महाआरती पूजन किया गया।गौ शाला और मन्दिर कमेटी के कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना ने बताया कि महाआरती तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।पोखरना ने बताया कि मन्दिर परिसर में जीर्णाेद्वार का कार्य प्रारम्भ है।महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कमरो के निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहो का इस उपलक्ष में श्री आनंद गोपाल गौशाला परिसर में आरती के पश्चात उनके परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।रमेश लालवानी ने बताया कि श्री आन्नद गोपाल गो शाला की ओर से आपके निवास स्थान से भी गो शाला के लिए दान ओर रोटियो को एकत्रित करने के प्रबंध और गौ माता का पूजन करने हेतु महाराज सरजूदास सेवाऐ प्रदान करते है।भामाशाह परिवार को श्री आनंद गोपाल गौशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष कालीचरणदास खण्डेलवाल,महासचिव रमेश लालवानी,कोषाध्यक्ष इन्दरचन्द पोखरना एवं अन्य ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 30 May 2026
- Total Views:- 5
