विश्व प्रसिद्ध रॉकस्टार नील तलरेजा और सुमन चेलानी ने बिखेरा जलवा, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सजा सिंधी संगीत समारोह

29 मई, सिंधी अकादमी और संवाद सिंधी के संयुक्त तत्वाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब में सिंधी संगीत के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया यगा।वैशाली राज का मनमोहक नृत्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।राजेन्द्र सचदेव ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 35 सिंधी महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर फैशन परेड शो के मध्यम से सिंधी संस्कृति सभ्यता का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में रॉकस्टार फिल्म अभिनेता नील तलरेजा की धमाकेदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आए हुए दर्शकों को और अतिथियों को नाचने झूमने पर मजबूर कर दिया।नील तलरेजा ने सभी को अपने मधुर गीतों पर नचाया।संवाद सिंधी के प्रधान संपादक श्रीकांत भाटिया और दिल्ली अकादमी के सचिव रमेश लाल के सौजन्य सहयोग से दिल्ली प्रदेशवासियों को सिंधी संगीत की शानदार प्रस्तुति देखने को और सिंधी मधुर गीतों को सुनने और शानदार सिंधी नृत्यों की प्रस्तुति देखने को मिली।सिन्धियत को बडाया देने के लिए सिन्धी अकादमी के सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूराजनी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,महन्त टहलगिरी गोस्वामी,शंकर छत्तानी,गोविन्द लालवानी,सन्त प्रकाश उदासी,सन्त प्रकाश गोस्वामी सहित अन्य ने आयोजक मण्डल को शुभकामनाऐ प्रदान की है।

+