अजमेर में मुल्तानी बिरादरान ने एकजुट होकर मनाई ईदुल अज़हा की खुशियां

संपादक-अब्दुल क़ादिर
अजमेर। 28 मई, ईदुल अज़हा के मुबारक मौके पर अजमेर के मुल्तानी बिरादरान ने आपसी भाईचारे और एकता के साथ ईद की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर बिरादरी के सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिसमें बड़े बुज़ुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा ईद की खुशियों का इज़हार किया।

कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और मेल-मिलाप का माहौल देखने को मिला। सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।


मुल्तानी पंचायत के सचिव अब्दुल क़ादिर मुल्तानी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईदुल अज़हा के अवसर पर बिरादरी के बुज़ुर्ग, युवा और बच्चे एकजुट हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिनों तक बिरादरी के बड़े बुज़ुर्गों के घर जाकर ईद की खुशियां साझा की जाएंगी और आपसी रिश्तों को और मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

+