कैसरगंज ईदगाह में कांग्रेसजनों ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, अमन-भाईचारे का दिया संदेश
अजमेर, 28 मई ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर बुधवार प्रातः 9 बजे कैसरगंज ईदगाह पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलते हुए उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश एवं देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि ईद का त्योहार त्याग, बलिदान और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी धर्मों और समुदायों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और सभी ने सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह रलावता, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, सुनील लारा, इंसाफ अली, शैलेन्द्र अग्रवाल, नौरत गुर्जर, ईश्वर टहलयानी, लक्ष्मी धोलखड़िया, वाहिद मोहम्मद, गजेंद्र सिंह रलावता, नितिन जैन, लक्ष्मी बुंदेल, देशराज मेहरा, विजय नागौरा, हिमांशु गर्ग, सुनील धानका, कुशाल कोमल, नरेश सारवान, मनीष सैन, चंद्रेश सुनिया, अतुल माहेश्वरी, नवदीप सिंह, शैलेश गुप्ता, हितेश्वरी टांक, रणजीत सिंह रावत, आरिफ हुसैन, प्रिंस ओबीडाया, हिमायु खान, जाहिद खान, करतराम मीणा, राजीव कच्छावा, मुकेश सबलानिया सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 28 May 2026
- Total Views:- 81
