दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में 31 मई को होगा मिल्क रोज वितरण

अजमेर 28 मई, नौतपा के कारण दिल्ली के व्यवसायी नीरज भाई के संयोजन में दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में 31 मई रविवार को अमर शहीद हेमु कालानी डिग्गी चौक स्थित झूलेलाल मन्दिर परिसर में 40 लिटर मिल्क रोज का वितरण पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में किया जायेगा। पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी और महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि दिल्ली वाले गुरूजी की स्मृति में नीरज भाई के संयोजन में पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में 40 लिटर मिल्क रोज का वितरण रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गुरूवार 28 मई को डिग्गी चौक स्थित कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी के कार्यालय में रमेश शिवनानी के कर कमलो से याशिका भम्भानी कक्षा दसवी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर माल्यार्पण करके,प्रशस्ति पत्र प्रदान करके,पख्खर पहनाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। 31 मई रविवार को मिल्क रोज वितरण के अवसर पर अध्यक्ष नारी भाई देवानी,सचिव शंकर छततानी,कोषध्यक्ष रमेश शिवनानी,महासचिव रमेश लालवानी,जय शिवनानी,लक्की शिवनानी आदि अपनी सेवाऐं प्रदान करेंगे।

+