भीषण गर्मी में राहत: विश्वकर्मा मंदिर व जन सेवा समिति की शरबत सेवा शुरू,25 मई से 03 जून तक राहगीरों को मिलेगा शीतल शरबत
अजमेर 28 मई, जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के और विश्वकर्मा मन्दिर सुभाष नगर नारी शाला रोड के सेवादारी सरदार भजन सिंह के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को देखते हुए में प्रतिदिन ठण्डे पानी के कैम्परो से और शर्बत से सेवाएंे प्रदान की जा रही है।सरदार भजन सिंह ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सुभाष नगर अण्डर पास के कोने पर गंगा दशमी 25 मई से 03 जून तक पीने के ठण्डे पानी के कैम्परों से और शरबत से आवागमन करने वालो नागरिको को पीने के पानी व शरबत की सेवा निरन्तर प्रदान की जा रही है।सरदार भजन सिंह व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि विश्व कर्मा मन्दिर में शुक्रवार 29 मई को भव्य पंचकुण्डीय गायत्री यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जायेगा।मन्दिर प्रमुख कार्तिक शर्मा और सरदार भजन सिंह ने बताया कि दोपहर 04 बजे से 05 बजे तक भजन संध्या का आयोजन,सायंकाल 05 बजे से गायत्री हवन एवं यज्ञा प्रारम्भ किया जायेगा।समस्त श्रद्वालुओ और हवन में बैठने वालो से पीले वस्त्र धारण करके आने की अपील की गई है।श्री विश्व कर्मा मन्दिर कमेटी के कार्तिक शर्मा,सुशांक शर्मा,मोहित शर्मा,सरदार भजन सिंह,रमेश लालवानी,श्याम लाल सेानी, एवं अन्य ने अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 28 May 2026
- Total Views:- 32
