UPSC प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उदय अकादमी कांउसिल का निःशुल्क सेमीनार आयोजित

अजमेर 28 मई, संध लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं आई ए एस और आईपीएस एवं अलाइड सर्विसेस के लिए निःशुल्क कोचिंग के लिए जयपुर रोड पर स्थित होटल क्राॅस लेन में निःशुल्क सेमीनार का आयोजन किया गया।
उदय अकादमी राजस्थान शाखा के महासचिव रमेश लालवानी ने सबको जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संध लोक सेवा आयोग यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिगं के लिए सिन्धी ऐच्छिक विषय वालो के लिए निःशुल्क रहने खाने पीने के प्रबंध एसएसडी उदय अकादमी की मुख्य एवं केन्द्रीय शाखा नागपुर द्वारा किये गये है।निःशुल्क मार्ग दर्शन और सेमीनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकपाल सुरेश सिन्धी और रमेश लालवानी ने झूलेलाल की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रूप से किया।सुरेश सिन्धी ने प्रशासनिक सेवाओ के माध्यम से देश सेवाओ का महत्व बताया।इस अवसर पर मंधाराम भिरयानी,तेजभान आसवानी,पूनम गीतंजली,विजय सोनी,सोनी भागवानी,गिरीश आसवानी,दीपक जेठानी सहित अन्य उपस्थित थे।

+