अजमेर में दर्दनाक हादसा नहीं हत्याकांड, पहली पत्नी और बच्चों ने रची थी पूर्व सरपंच परिवार की हत्या की साजिश

अजमेर 28मई, अजमेर के ग्राम बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने चंद घंटों में किया बड़ा खुलासा,
जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा और कार में आग लगने की दुर्घटना माना जा रहा था, वह अब एक खौफनाक पारिवारिक साजिश बनकर आई है सामने
पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच परिवार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्यों ने की मामले में रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता (45) को गिरफ्तार किया गया व बेटी (19) और बेटे (17) को डिटेन किया गया,
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
आरोपियों ने पहले रामसिंह, उसकी मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया
हमला इतना बेरहम था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया
हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से चारों शवों को स्कॉर्पियो कार में डाला और फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कार को आग के हवाले कर दिया, ताकि मामला हादसा नजर आए
लेकिन घटनास्थल पर मिले अहम सुराग, शवों की स्थिति और पुलिस की सख्त पूछताछ ने पूरी साजिश की खोल दीं परतें
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत भी कर लिए हैं बरामद
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे बोराडा और आसपास के इलाके में भारी सनसनी फैल गई है
हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि रिश्तों की दीवारों के भीतर ही इतना खूनी खेल खेला गया
पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है

+