"खबर का असर"सामाजिक दर्पण न्यूज़ की खबर से हरकत में आया निगम प्रशासन धण्टाघर पुराने रेलवे ओवरब्रिज के पिलर तोड़ने का कार्य शुरू,व्यापारिक महासंघ के प्रयास रंग लाए,

अजमेर, 28 मई। धण्टाघर रेलवे स्टेशन के सामने एवं आसपास पुराने रेलवे ओवरब्रिज के करीब आठ वर्षों से बने हुए दो फीट तक के आरसीसी फाउंडेशन पिलरों के अवशेषों को बुधवार से नगर निगम द्वारा तोड़ने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। यह कार्रवाई श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के लगातार प्रयासों के बाद शुरू हुई।
घण्टाघर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं उपाध्यक्ष संदीप रांका ने बताया कि पुल के अवशेष लंबे समय से यात्रियों और व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए थे। आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी।
इस अवसर पर घण्टाघर व्यापारिक संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप रांका, सुरेन्द्र कुमार चौबे, दिलीप मंगलानी, महासचिव राजेन्द्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष ललित खेमानी, सलाहकार मोती जेठानी एवं राजे सदनानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल तथा संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी का अभिनंदन किया। उन्होंने नगर निगम से समन्वय कर आरसीसी पिलरों के अवशेष हटवाने की कार्रवाई प्रारम्भ करवाने पर आभार जताया। व्यापारिक संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, आयुक्त नित्या के. तथा जिलाधीश लोक बंधु से दुकानों के सामने व्यापारियों के वाहनों की पार्किंग की अनुमति देने की मांग भी की, ताकि अनाधिकृत वाहन खड़े न हो सकें। साथ ही जायरीन एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए दरगाह, रेलवे स्टेशन और क्लॉक टावर थाने तक मार्गदर्शन हेतु साइन बोर्ड लगाने की मांग रखी गई।
इस दौरान पण्डित, फतेहचंद, लक्ष्मण, अभिषेक, मोती जेठानी, प्रदीप, रवि, सौरभ, गुरूदयाल, मनोज कुमावत, रामरूख पालीवाल, जे.पी. त्रिपाठी, कैलाश, धर्मेन्द्र गुप्ता, विमल कुमार, भूपेन्द्र सहित अनेक लोगों ने महेन्द्र बंसल एवं रमेश लालवानी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि 16 मई को सामाजिक दर्पण न्यूज़ में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद व्यापारिक महासंघ के प्रयासों से कार्रवाई शुरू हो सकी।

+