इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40.5 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त

अब्दुल कादर,, इंदौर, 27 मई । कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शहरी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 40.5 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं दो दोपहिया वाहन जब्त किए। कार्रवाई के दौरान अमित शर्मा और किशोर कोरी को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.45 लाख रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ‘क’ के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

+