अजमेर में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो में लगी आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हत्या की आशंका में जांच
अब्दुल क़ादिर
अजमेर, 28 मई। Ajmer जिले के श्रीरामपुरा गांव के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार में आग लग गई, जिससे वाहन में सवार चारों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां एवं पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी तथा भांजी महिमा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर रामसिंह चौधरी उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव से करीब एक किलोमीटर दूर उनकी स्कॉर्पियो में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
इधर मामले में कई संदिग्ध तथ्य सामने आने के बाद पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले हैं। वहीं मृतकों के घर की जाँच के दौरान पुलिस को दो ईंटें और खून के धब्बे भी मिले हैं।
अजमेर एसपी Harshvardhan Agarwala ने बताया कि मामले का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस इसे हत्या मानकर भी गहन जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 28 May 2026
- Total Views:- 205
