भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने शिवराज सिंह पलाड़ा, 28 मई को अजमेर में होगा स्वागत समारोह
सम्पादक:अब्दुल क़ादिर,
अजमेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने युवा भाजपा नेता शिवराज सिंह पलाड़ा को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा के अजमेर आगमन पर गुरुवार 28 मई को शाम 3 बजे भाजपा कार्यालय, अजमेर में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अजमेर शहर एवं देहात भाजपा की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे तथा शिवराज सिंह पलाड़ा का अभिनंदन कर शुभकामनाएं देंगे।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 27 May 2026
- Total Views:- 33
