झूलेलाल-झूलेलाल लिखो पुस्तिका में अजयनगर प्रचन्ड बालाजी मन्दिर की ज्योति लालवानी के नेतृत्व में कार्य जारी
अजमेर 09 अप्रेल 2026 सिन्धु संस्कार सेवा समिति के तत्वावधान में प्रकाशित करवाई गई झूलेलाल लिखो पुस्तिका का प्रचण्ड बालाजी मन्दिर झूलेलाल मन्दिर अजयनगर में निःशुल्क वितरण करके लिखने के लिए प्रेरित किया गया। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सिन्धी सभ्यता संस्कृति और संस्कार युवा पीढि में जाग्रत करने के और उनकी हमारे पूर्वजो के बताये मार्ग पर चलकर भारतीय संभ्यता और संस्कृति को विश्व स्तर पर संजोये रखने के प्रयासो में यह क्रम जारी है।रमेश लालवानी ने बताया कि भीलवाडा की सिन्धु संस्कार सेवा समिति की टीम के द्वारा झूलेलाल लिखो पुस्तिका के निःशुल्क वितरण किये जाने का उद्वेश्य धर धर झूलेलाल की जाग्रति लाना है।अजयनगर के प्रचण्ड बालाजी मन्दिर की मुख्य सेवादारी श्रीमती ज्योति लालवानी के नेतृत्व में महिलाओ,युवतियो, युवको, वरिष्ठ नागरिको ओर अन्य द्वारा झूलेलाल लिखने में बहुत रूचि दिखाई जा रही है।लालवानी ने बताया कि भरूच पूज्य श्री झूलेलाल धाम के झूलेलाल के झूलेलाल सहिब के 26वें वंशज साई मनीष लाल के द्वारा आयोजित एंव निर्देशित कार्यक्रम धर धर झूलेलाल को सफल बनाने के प्रयास किये जा रहे है।भीलवाडा के प्रमुख मुखी हरीश मानवानी और अजमेर के प्रमुख मुखी रमेश लालवानी ने बताया कि झूलेलाल लेखन पुस्तिका शीध्र भरने पर भरने वालो को संयोजिका श्रीमती ज्योति लालवानी के नेतृत्व में सम्मानित किया जायेगा।इस अवसर पर श्रीमती ज्योति लालवानी को भी सम्मानित किया गया।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 10 April 2026
- Total Views:- 15
