ब्यावर रोड डिवाइडरों में सूखे पौधों पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, नई पौधारोपण की मांग
अजमेर 27 मई, ब्यावर रोड से स्मार्ट सिटी कहलाने वाले अजमेर में प्रवेश के प्रमुख मार्ग के डिवाईडरो में अनेक स्थानो पर पौधे नही लगे होने और पौधे की सम्बंधितो के द्वारा पौधारोपण व उनकी उचित देखरख नही किये जाने पानी नही देने के सम्बंध में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ,फ्रूट मण्डी व्यापारिक ऐसोसिएशन,सब्जी मण्डी व्यापारिक ऐसोसिएशन,हरि ओम कालोनी विकास समिति,सियाराम नगर विकास समिति,चन्द्रवरदाई नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन,नारी शाला व्यापारिक ऐसोसिएशन और सुभाष नगर व्यापारिक ऐसोसिएशन के पदाधिकारियो ने जिला प्रशासन के सम्बंधितांे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व नगर निगम के प्रशासक सम्भागीय आयुक्त शक्त्सििंह राठौड, जिलाधीश लोक बंधु,नगर निगम की नित्या के आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ,सिटी मैजिस्ट्रेट नरेन्द्र कुमार मीणा से इस सम्बंध में पूर्व में भी ज्ञापन देकर समुचित क्षेत्र में पौधारोपण व देखरेख के उचित प्रबंधक करवाने की मांग की जा चुकी है।सुभाष नगर के रामपाल सेन ,महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,सरदार जोगेन्दर सिंह,सरदार भजन सिंह,कार्तिक शर्मा,रामसिंह आसर्वा,कपिल आसर्वा और मोहित शर्मा ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा कागजो में ही देखरेख की जाती है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के नारी शाला के सरदार भजन सिंह और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि सब्जी व फ्रूट मण्डी के बाहर डिवाईडरो में लगभग आधे आधे किलोमीटर तक कोई पौधा नही है और लगे हुए पौधे जलने लग गये है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 27 May 2026
- Total Views:- 25
