27मई एकादशी पर 200लीटर दूध से ठंडा मिल्क रोज बनाकर 3000 लोगो को पिलाया गया

अजमेर 27 मई, मोदी काम्प्लेक्स और आस पास के व्यापारियों नें मिलकर 200 लीटर दूध का ठंडा शीतल पेय मिल्क रोज बनाकर टेंट की छाया में आने जाने वाले बच्चो. महिलाओ,पुरुषों,वरिष्ठ नागरिकों को पिलाने की सेवा की गई।गिरधारी अमरवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भीषण गर्मी में शीतल पेय पिलाकर लोगो को राहत महसूस हुई।पदम्नी एकादशी के अवसर पर इस तरह से पुण्य काम करके लोगो से मोदी काम्प्लेक्स व्यापारियों नें दुआऐं प्राप्त की।इस सेवा में सहयोग करने वाले व्यापारियों में मूल चंद सोनी. गिरधारी अमरवानी. सर्वेश्वर सोनी. महेन्द्र मोदी.किशोर साहू. विष्णु साहू.विजय अमरवानी.कृष्णा साहू. दिनेश जोशी. वीरेंद्र मुंदडा. मनोज मंगलानी. सुनील जामड़. अजित सेठी. उत्तम कोठरी. रूप चंद छापरवाल. मनीष वेद. अमन मेहता. पंकज अमरवानी. विजय अजंता. नमन अमरवानी आदि नें सेवाएं प्रदान की।

+