गौ सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य : कीर्ति मंगलानी, पद्मिनी एकादशी पर गौशाला में हुआ सेवा कार्यक्रम

अजमेर 27 मई, सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन की अध्यक्षा श्रीमती कीर्ति मंगलानी ने बताया कि गाय हमारी राष्ट्रीय माता है और उसमें 36 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं गाय माता की सेवा करना बहुत बड़ा धर्म व पुण्य का काम है इसीलिए सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए गौ माता की सेवा करने से मनुष्य को जीवन में बहुत बड़ा पुण्य का लाभ होता है।प्रेम मंगलानी व दीपक रामचन्दानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सिंधी आदिशक्ति सेवा संगठन के पदाधिकारियो महिला मण्डल ने पदम्नी एकादशी के अवसर पर गौशाला में चारा और रोटी खिलाकर सेवा की कार्यक्रम में कोमल मोतियानी, शोभा जैसवानी, कशिश विधानी, हर्षिता रामचंदानी, रिया मंगलानी, राशि नावानी, रिया पारवानी, वेदिका, नव्या मंगलानी सहित काफी संख्या में बच्चों ने भी अपनी सेवाएं दी,

+