श्रेष्ठ समाज सेवियो और भामाशाहों का पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल द्वारा किया गया अभिनन्दन
अजमेर 27 मई, प्रत्येक मंगलवार को शहर के भामाशाहो से भण्डारे की रसद सामग्री,सब्जियां,दूध ,दही,गैस सिलेण्डर,डिस्पोजेबुल आईटम एंव अन्य सामग्री को एकत्रित करके उनको मराठाकालीन पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर पहाडी पर पहुंचाने उसके पश्चात प्रत्येक मंगलवार और अन्य त्यौहारो व अवसरो पर लंगर प्रसादी भण्डारे को श्रद्वालुओ को खिलाने की सेवाऐं प्रदान करने वालो और भामाशाहो का झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक व सचिव शंकर छत्तानी, कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अध्यक्ष नारी भाई देवानी की अध्यक्षता में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के लक्ष्मण सिंह पंवार दम्पति,महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी, सुगनोमल रामचन्दानी,महासचिव रमेश लालवानी,रमेश शिवनानी,शंकर छत्तानी,इन्द्र विधानी,लक्की शिवनानी,हितेश विधानी, सुनील माहेश्वरी आदि को झूलेलाल की पख्खर पहनाकर ,पूज्य श्री झूलेलाल साहिब के लाॅकेट वाली गोल्डन मालाऐं पहनाकर सम्मानित किया गया।कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी और सचिव शंकर छत्तानी ने बताया कि आगामी दिनो में बरसात के मौसम में परिवार सहित पूज्य श्री झरनेश्वर महादेव के दर्शन लाभ व पिकनिक मनाने आने वालो को भी भण्डारे लंगर,प्रसादी की सेवाऐ प्रदान की जायेगा
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 27 May 2026
- Total Views:- 41
