नारी शाला रोड स्थित सुभाष नगर विश्वकर्मा मंदिर में जन सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन शरबत व जल सेवा जारी

अजमेर 27 मई, जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के और विश्वकर्मा मन्दिर सुभाष नगर नारी शाला रोड के सेवादारी सरदार भजन सिंह के नेतृत्व में गर्मी के मौसम को देखते हुए में प्रतिदिन ठण्डे पानी के कैम्परो से और शर्बत से सेवाएंे प्रदान की जा रही है।सरदार भजन सिंह ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सुभाष नगर अण्डर पास के कोने पर पदमनी एकादशी के अवसर पर और गंगा दशमी पर भी पीने के ठण्डे पानी के कैम्परों से और शरबत से आवागमन करने वालो नागरिको को पीने के पानी व शरबत की सेवा निरन्तर प्रदान की जा रही है।बुधवार को भी सरदार भजन सिंह के साथ महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी और श्रीमती दीपा ने भी सरदार भजन सिंह के साथ सेवाऐ प्रदान की।सरदार भजन सिंह ने बताया कि पिछले लगभग 08 वर्षाे से यह सेवा प्रदान की जा रही है।रमेश लालवानी ने बताया कि श्री विश्व कर्मा मन्दिर कमेटी के कार्तिक शर्मा,सुशांक शर्मा,मोहित शर्मा,श्याम सुन्दर सोनी,प्रवीण कुमार एवं अन्य के द्वारा भी अपनी सेवाऐ प्रदान की जाती है।

+