वंदे गंगाजल अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने जिलाधीश ने व्यापारिक संगठनों से मांगा सहयोग

अब्दुल क़ादिर,, अजमेर 27 मई, बुधवार को जिलाधीश के सभागार में जिलाधीश लोक बंधु की अध्यक्षता मे आयोजित मीटिंग में जिलाधीश लोक बंधु ने उपस्थित व्यापारिक संगठनो,अद्योगपतियों,तेल कम्पनियो,रोटरी क्लब एवं अन्य एनजीओ से अपील की कि सरकारी साधानो के साथ साथ शहरी और ग्रमीण क्षेत्र में वन्दे गंगाजल अभियान में जन सहभागिता में सब लोक मिलकर मशीनरी,सामग्री प्रदान करके ,नकद राशि से श्रमदान से वंदे गंगाजल अभियान जो कि 25 मई गंगा दशमी से प्रारम्भ किया गया है आगामी 05 जून पर्यावरण दिवस तक आयोजित कार्यक्रम मे जारी कये गये स्केनर से आर्थिक सहयोग करके,पोस्टरो के माध्यम से जन जाग्रति करके भी सहयोग किया जा सकता है।मीटिंग में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने प्राकृतिक जल संसाधनों की साफ सफाई करने उनके जल का सदुपयोग करवाने की बात कही।लालवानी ने बताया कि नगर निगम और अजमेर विकास प्राघिकरण के द्वारा ब्यावर रोड के डिवाईडरो में लगे पौधो की उचित देखरेख नही करवाई जाती।महेन्द्र बंसल ने पौधे के लिए पानी की आवश्यकता और टैकरो के लिए मांग करने पर टैकर उपलब्ध करवाने की बात कही।मीटिग में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल,महासचिव रमेश लालवानी,उपाध्यक्ष किशन पारीक,सरदार भजन सिंह,पवन बंसल,एचपीसीएल,रोटरी क्लब,जिला परिषद के सीईओ,नगर निगम,रीको इण्डिस्ट्रीयल ऐरिया के पदाधिकारी सहित अनेक अन्य उपस्थित थें।अन्त में जिलाधीश महोदय ने वंदे गंगा जल अभियान के तहत जल संरक्षण व पौधारोपण की शपथ दिलवाई।श्री अजमेर व्यापारि कमहासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने महासंघ से सम्बंधित समस्त व्यापारिक संगठनो से वंदे गंगा जल के प्रशासनिक अभियान में अपने अपने स्तर पर अपना अपना स्वेच्छा से योगदान प्रदान करने की अपील की है।

+