महंगाई, पेपर लीक व पेयजल संकट को लेकर अजमेर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
अब्दुल क़ादिर,, अजमेर 26 मई, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व उत्तर ब्लॉक बी कांग्रेस कमेटी की और से पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दामों, आपूर्ति में कमी, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही, अजमेर में अनियमित व अपर्याप्त पेयजल आपूर्ति आदि समस्याओं को लेकर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ व पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती के नैतृत्व में ज्योतिबा सर्किल से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया उसके बाद राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन दिया गया तथा विशेषकर पेयजल समस्या की और उनका ध्यान आकर्षित कर बताया कि अजमेर के अधिकांश क्षेत्रों में 4 से 5 दिन में बहुत कम प्रेशर से पेयजल सप्लाई की जा रही है, एक सप्ताह में इस समस्या का समाधान नही हुआ तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिला कलेक्टर ने इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया l कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धर्मेंद्र राठौड़ व डॉ श्रीगोपाल बाहेती के नैतृत्व में जिला कलेक्टर को माननीय राज्यपाल के नाम दिये ज्ञापन में बताया कि पूरे देश में पेट्रोल - डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस, पानी व बिजली की आपूर्ति में कमी के कारण प्रदेशवासियों को अपने दैनिक जीवन के निर्वहन में भारी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है l महंगाई बेलगाम हो गयी है आम आदमी को अपने परिवार के पालन पोषण हेतु दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं को अर्जित करना दूभर हो गया है l युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है किंतु इन समस्याओं का समाधान करना सरकार की नीतियों में नही है केवल दिखावे और इवेंटमेंट - मेनेजमेंट जैसे कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं, नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण देश और प्रदेश के छात्र छात्राओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने का काम भाजपा ने किया है परंतु आज तक सरकार में बैठे हुए किसी जिम्मेदार पर कार्यवाही नही हुई है l भीषण गर्मी के समय भी अजमेर में 72 घंटे के अंतराल से मात्र 30 मिनट बहुत कम प्रेशर से पेयजल सप्लाई दी जा रही है जबकि बीसलपुर बाँध व फाइसागर तालाब पुरा भरा हुआ है l पेयजल की कम आपूर्ति की वजह से अजमेर के निवासियों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है l अतः कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर ब्लॉक ए व उत्तर ब्लॉक बी के समस्त कांग्रेसजनों तथा अजमेर के समस्त नागरिकों की और से आपसे आग्रह है कि उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को निर्देश प्रदान कर अनुग्रहित करें l प्रदर्शन कार्यक्रम में आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, कांग्रेस नेता फखरे मोइन, नौरत गुजर, कमल वर्मा, अजमेर उत्तर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व वाहिद मोहम्मद, आरिफ हुसैन, सर्वेश पारीक, हेमंत जोधा, नितिन जैन, भवानी धाबाई, ब्रजेंद्र सिंह राठौड़, विष्णु सिंह राठौड़, मुबारक अली, अल्प संख्यक विभाग के अध्यक्ष जूनेद पठान, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान, कमल बैरवा, पंकज छौटवानी, गणेश चौहान, छोटू सिंह रावत, राजा झांझरी, तौफीक खान, विकास चौहान, राजेश ओझा, हेमराज खारोलिया, कांति शर्मा, रुस्तम अली घोसी, ब्रजकिशोर जोशी, सुरजीत कपूर, बीना शर्मा, तिपाषा खींची, अनीस सुलेमानी, राजेश रंगवानी, कुलदीप प्रजापति, अमजद हुसैन घोसी, मनीष देवगा, सी के चीता, अजीज चीता, उमेश सोनी, जगदीश सुनारिवाल, रवि दग्दी, मेहराज खान, संजीव खींची, फिरोज खान मो. अंजुम, अजहर खान, शेरू खान, रेखा गौड़, सूर्य प्रकाश, चुन्नीलाल, मदन लाल शर्मा, विश्राम चौधरी, सम्राट उंटडा, फैयाजुद्दीन, उम्मेद खान, रणजीत सिंह रावत, मो शाकिर, सीताराम मौर्य, आमीर खान, जगत सिंह, फ़रान, शाहरुख, बेनी गोपाल, महावीर सिंह खटाना, दिनेश नाहर, जगदीश सोलंकी, आनंद सिंह पंवार, मुनीम चंद तमोली, रियाजुद्दीन कुरेशी, शरीफ भाई, रमजान खान, बाबू काजी, साजित खान, प्रेम सिंह रावत, इकबाल अहमद, आलम शेख, संजीव प्रधान, मदन सिंह खटाना, विलायत अली व समीर खान सहित अजमेर उत्तर के अनेक कांग्रेसजन शामिल थे,
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 May 2026
- Total Views:- 62
