झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल द्वारा 9 प्रतिभाओं का सम्मान
अजमेर 26 मई, पूज्य झरनेश्वर महादेव मन्दिर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में मंगलवार को आठ प्रतिभाआंे को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मून्दडा गुजरात के हितेश विधानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्धी मण्डल द्वारा अत्यन्त सराहनीय कार्य किया जा रहा है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने प्रतिभाओं को बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक समस्या सामने नही आने दी जायेगी शिक्षण सामग्री प्रदान करने में भामाशाह सहयोग करेंगे।राजेन्द्र मूरजानी,दुल्हानो मल रामचन्दानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,रेश शिवनानी ने ड्रसे और स्मृति चिन्ह प्रदान करके प्रतिभाओ को सम्मानित किया रमेश लालवानी ने बताया कि इस आशय के समारोह में याशिका भम्भानी पुत्री श्री ललित भम्भानी,कक्षा 10वीं में 98 प्रतिशत अंक प्रात किये,नेहा मनवानी पुत्री हेमन्त मनवानी 12वी में 97 प्रतिशत अंक,रिद्विमा सुखानी पुत्री कमल सुखानी,12वीं में 94 प्रतिशत अंक,तृष्णा वतवानी पुत्री अनिल वतवानी 12वी में 93 प्रतिशत अंक,दृष्टि नैनवानी पुत्री प्रकाश नैनवानी,12वी में 93 प्रतिशत अंक,भूमिका दुलानी पुत्री गंगाधर दुलानी 12वी में 93 प्रतिशत अंक,राशि गेहानी पुत्री कैलाश गेहानी 12वी में 92 प्रतिशत अंक, रवीना रामनानी पुत्री धर्मेन्द्र रामनानी,12 वी कक्षा में 88 प्रतिशत अंक,महक कालानी पुत्री अनिता कालानी 12वी में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के द्वारा माल्यार्पण करके प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह प्रदान करके और राधास्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमल सिंह डेरा ब्यास अमृतसर से प्रकाशित आध्यात्मिक साहित्य परमार्थी साखियां भेंट करके सम्मानित किया गया।लक्ष्मण सिंह पंवार ने सबको बैग प्रदान करके सम्मानित किया।इस अवसर पर पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी,महासचिव रमेश लालवानी,सचिव शंकर भाई छत्तानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,लक्ष्मण सिंह पंवार,मीडिया प्रभारी इन्द्र विधानी,राजेन्द्र मूरजानी,हितेश विधानी,डा.सुनील माहेश्वरी एवं अन्य का मोतियो की मालाऐ पहनाकर और पख्खर पहनाकर सम्मनित किया गया।इस अवसर पर आयोजित लंगर प्रसादी आम भण्डारे में सेवाऐं लक्ष्मण सिंह पंवार,दौलतराम खुशलानी,बच्चू हरवानी,नरेश रतनानी आदि ने सेवाऐं प्रदान की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 May 2026
- Total Views:- 93
