सिन्धी प्रदेश की मांग को लेकर महेश मलकानी की अध्यक्षता में सिन्धी महापंचायत आयोजित

कोलकाता, 26 मई, सिन्धी प्रदेश की मांग के लिए सिन्घी महापंचायत का अंतर्राष्ट्रीय संयोजक महेश मलकानी की अध्यक्षता कोलकता में आयोजन किया गया।महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि हम विस्थापित है हमारा मूल देश भारत है हमें अन्य लोगो के समान हमारा भी सिन्धी प्रदेश होना चाहिये।सोशल मीडिया के माध्यम से आयोजक मण्डल के पदाधिकारियो ने पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बताया कि हम लोकतांत्रिक और शान्तिपूर्वक अपने लिए प्रदेश की मांग करते रहेंगे।महापंचायत में बताया गया कि हमारी सिन्धी सभ्यता और संस्कृति दिन प्रतिदिन लुप्त होती जा रही है।हमारी युवा पीढि सिन्धी के साथ साथ हिन्दी को भी भूलती जा रही है और अंग्रेजी भाषा को महत्व प्रदान करती जा रही है।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुख मुखियो संरक्षक महन्त टहलगिरी गेास्वामी,प्रमुख मुखी संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,राजेश झूरानी,सदर बाजार के सचिव विजय खेमानी,दीपक नवलानी,संजय मार्केट के उपाध्यक्ष हरीश अगनानी,हरीश वतवानी,परचून व्यवसाय के अध्यक्ष रवि उेदरानी,उदय अकादमी कांउसिल के अध्यक्ष रमेश दतवानी,महासचिव रमेश लालवानी,सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी,गिरीश आसवानी,तेजभान आसवानी,झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी भाई देवानी,सचिव शंकर छत्तानी,कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी,इन्दर विधानी,बिमला मार्केट के अध्यक्ष रमेश मूरजानी, राजू भक्तानी,वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूरजानी,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मूलचन्दानी,उपाध्यक्ष अनिल आडवानी आदि ने सिन्धी प्रदेश की सिन्धयो की मांग का समर्थन किया है।

+