सिन्धी संस्कृति संरक्षण को नई पहचान : सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से बने 7 जोनल केन्द्र

अजमेर 26 मई, भारतीय संसद में एक मात्र सिन्धी भाषी सांसद शंकर लालवानी को भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रम समिति (सीओपीयू) में नियुक्त किये जाने के पश्चात उनके द्वारा निरन्तर प्रयास केन्द्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से सम्पर्क करके सम्पूर्ण भारत को सात जोन मं विभक्त करवाकर उनके सम्ंधित राज्यो की भी घोषणा करवाई है।सोशल मीडिया के माध्यम से पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को स्वयं सांसद शंकर लालवानी और दुबई निवासी आशा चान्द ने बताया है कि प्रथम उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला पंजाब के राज्य जम्मू एण्ड कश्मीर,हिमाचल प्रदेश, पंजाब ,हरियाणा,राजस्थान,उत्तराखण्ड ,देहली और चण्डीगढ होंगे।द्वितीय जोन में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के राज्य उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,बिहार,झारखण्ड,छतीसगढ और उतराखण्ड होंगे।तृतीय जोन में पूर्वाेत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र से सम्बंधित राज्य आसाम,अरूणाचल प्रदेश,मनीपुर,मेधालय,मिजोरम,नागालैण्ड,त्रिपुरा और सिक्कम होंगे।चतुर्थ जोन में पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में वेस्ट बंगाल,उडीसा,बिहार,झारखण्ड,अन्डमान एण्ड निकोबार आईलेण्ड होंगे।पंचम जोन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में राजस्थान,गुजरात,महाराष्ट्र,आन्ध्र प्रदेश,तेलंगाना,कर्नाटका और तमिल नाडू।छठे जोन में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र ,मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,आन्ध्र प्रदेश,तेलंगाना,कर्नाटका,तमिल नाडू सम्म्लित किये गये है।सातवां जोन दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में तमिलनाडू ,केरला,कर्नााटका,आन्ध्र प्रदेश ,तेलंगाना,पाण्डुचेरी को सम्म्लित किया गया है।सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि भारत सरकार ने सिन्धी भाषा लिपि,लोक कला के लिए वर्कशाप के आयोजन और युवा पीढि को इसका अधिक से अधिक अखिल भारतीय स्तर के सिन्धी भाषियों को लाभ लेने की अपील की है। पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के प्रमुख मुखी अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी,संस्थापक व महासचिव प्रमुख मुखी रमेश लालवानी,मंधाराम भिरयानी प्रमुख मुखी,रमेश दतवानी, महन्त टहलगिरी गोस्वामी, किशोर टेकवानी, दीपक नवलानी,विजय खेमानी,दिनेश मूरजानी,गोविन्द लालवानी, रमेश मूरजानी,रवि उदेरानी, सन्त प्रकाश उदासी एवं अन्य ने इस प्रयास हेतु शंकर लालवानी को हार्दिक बधाईया एवं उज्जवल भविष्य की मंगलमय शुभकामनायें प्रदान की है।

+