भारत विकास परिषद् के तत्वावधान में पदाधिकारियो ने 200 परिन्डे पक्षीयो के पानी हेतु किये वितरित
अजमेर 26 मई, भारत विकास परिषद् के तत्वावधान में पदाधिकारियो ने 200 परिन्डे पक्षीयो के पानी हेतु वितरित किये गए।गिरधारी अमरवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पक्षियों के लिए दाना-पानी हेतु 200 मिट्टी के परिंडे निःशुल्क वितरित किये गए।भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप पापड़ीवाल के आर्थिक सहयोग से यह परिंडे वितरित किए गए।इस अवसर पर नागरिको एवं राहगीरों ने उत्साह पूर्वक परिंडे प्राप्त कर उनके देखरेख, साफ-सफाई एवं नियमित दाना व पानी भरने का आश्वासन दिया।भारत विकास परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए यह सेवा कार्य किया गया।परिषद का उद्देश्य गर्मी के इस मौसम में बेजुबान पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।इस हेतु परिषद ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों, छतों एवं आसपास पेड़ों पर पानी के परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें, ताकि मानवता के साथ-साथ जीव सेवा का भी पुण्य प्राप्त हो सके।गत दिनों में अग्रसेन सर्किल पर भी 200 पक्षी परिंडे वितरित किये गए थे।आओ मिलकर एक संकल्प लें हर घर परिंडा लगे, हर प्यासे पक्षी को पानी मिले।परिण्डे वितरण के अवसर पर सचिव अनिल रांवका, प्रदीप पापड़ीवाल, भगवान स्वरुप बाहेती. सरस्वती चंद मुंदडा , ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरधारी अमरवानी, धीरज पाटोदी , मनीष शर्मा, सरिता मंत्री. बबीता संचेती एवं प्रभा पापड़ीवाल का सहयोग रहा ।भारत विकास परिषद हर वर्ष गर्मियों में पक्षी परिंडे वितरित करता आ रहा है
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 26 May 2026
- Total Views:- 29
