सिन्धु ज्योति समिति द्वारा गीत-संगीत,नृत्य,भजन,गीत,मिमिक्री आदि के कलाकारो को किया सम्मानित

अजमेर 26 मई, सिन्धू ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में सिन्धी संस्कृति, भाषा,लिपि,छेज,लोक कला,गीत,संगीत को बडावा देने के उद्वेश्य से जयपुर रोड स्थित होटल क्राॅस लेन अनेक छोटे बडे कलाकारो ने अपनी प्रस्तुति दी जिन्हे सिन्धु ज्योति सेवा ासमिति के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।मीडिया कमेटी के संयोजक रमेश लालवानी ने बताया कि प्रत्यके आयु वर्ग के 31 कलाकारो को सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अतिथि सुरेश सिन्ध,रश्मि हिंगोरानी और तेजभान आसवानी ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। सुरेश सिन्धी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त् करते हुए कहा कि युवा पीढि को कला को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना सराहनीय कदम है।रमेश लालवानी ने कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अपने सम्बोधन में कहा कि अजमेर की वन नम्बर समिति सिन्धु ज्योति सेवा समिति के द्वारा उभरते कलाकारो को मंच प्रदान करना और सिन्धु सभ्यता व संस्कृति को बडावा देना है।सिन्धी टेलेन्ट शो में कलाकारो को सम्मानित करने वालो में मंधाराम भिरयानी, गिरीश आसवानी,तेजभान आसवानी, हरीश आडवानी,रश्मिी हिंगोरानी ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूनम गीतांजली ने किया।

+