अजमेर दरगाह शरीफ में कांग्रेस नेताओं ने पेश की चादर, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
बदरुद्दीन कुरैशी,, अजमेर। 24 मई विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की बारगाह में कांग्रेस नेताओं ने चादर एवं अकीदत के फूल पेश कर देश और प्रदेश में सुख, शांति, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, सह-प्रभारी दानिश अबरार, विधायक इंद्रा मीणा, संजय जाटव, पूर्व विधायक मसूदा मोहम्मद कय्यूम खान, युवा नेता वसीम खान तथा अब्दुल हफीज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नेताओं ने दरगाह शरीफ में जियारत कर देश में अमन, कौमी एकता और भाईचारे की कामना करते हुए कहा कि सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाएं मानवता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देती हैं।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 25 May 2026
- Total Views:- 14
