ईद पर शान्ति, सद्भाव व भाईचारे की मिसाल बनेगा श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, जिला शान्ति समिति व सीएलजी सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका
अजमेर 25 मई, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारी जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्य और जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल के सदस्य के रूप में जिला प्रशासन को शान्ति व्यवसथा कायम रखने में ईद के अवसर पर भी जिला प्रशासन के आंख व कान के रूप में कार्य करते सहयोग करेंगे।मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,दरगाह बाजार के अध्यक्ष किशन छबलानी,साजन छबलानी,प्रकाश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिला स्तरीष सीएलजी कमेटी और जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल सीएलजी कमेटी दोनो में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष रणवीर सैनी,संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी,उपाध्यक्ष किशन पारीक,किशोर टेकवानी,जिला स्तरीय शान्ति समिति के सदस्य के रूप में श्री नला बाजार के महासंघ के उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद मदन लाल,धसेटी बाजार के चितलेश महेन्द्र्र बंसल,लक्ष्मी चैक के महासंघ के सलाहकार अनिल घनश्याम सोनी,डिग्गी चैक के संगठन सचिव श्याम मंधनानी,उपाध्यक्ष डिग्गी बाजार के विजय गोयल,उपाध्यक्ष वैशाली नगर के अध्यक्ष दिनेश मूलचन्द मूरजानी, महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष लोढा मार्केट के अध्यक्ष राजेन्द्र मूरजानी और थाना स्तर पर भी श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अनेक पदाधिकारी जिला प्रशासन को ईद के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्रदान करेंगे।जिला स्तरीय शान्ति कमेटी व जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल के श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ गैर राजनीतिक विशाल और सर्वधर्म प्रतिनिधियो का महासंघ पिछले लगभग 26 वर्षाें से निर्विावाद रूप से व्यापारियो,धार्मिक संगठनो,कौमी एकता,भाईचारे ,सदभवना देश हित के लिए,विभिन्न समस्याओं के लिए कार्यरत है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 25 May 2026
- Total Views:- 25
