जयपुर रोड हाईवे स्थित श्री श्याम गौशाला पालरा में 27 मई को विशाल भजन संध्या अनेक कलाकार देंगे प्रस्तुति

अजमेर 25 मई,श्री श्याम और गौ माता के नाम गौ भक्त डा.ओमजी मुन्डेल व पिंकी गहलोत द्वारा श्री श्याम गौ शाला में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा।श्री श्याम गौ शाला के कोषाध्यक्ष पण्डित राजेन्द्र दाधीच और मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि विशाल भजन संध्या जयपुर रोड नेशनल हाई वे संख्या 08 पालरा चैराहा स्थित श्री श्याम गौ शाला परिसर पालरा में बुधवार 27 मई को रात्रि 08.15 बजे से आयोजन किया जायेगा।पण्डित राजेन्द्र दाधीच ने बताया कि कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए और सफलता के लिए कमेटी का गठन किया गया है जिसमें गौ शाला के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल,गौ शाला परिवार के अध्यक्ष बीरम सिंह रावत,प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन रावत,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दाधीच पुरोहित,रामसिंह रावत,सचिव हिमांशू सैनी,जयसिंह, मीडिया प्रभारी रमेश लालवानी,महावीर सेन,पृथ्वीराज,लोकेश मिश्रा आदि को जिम्मेदारियां प्रदान की गई है।समिति के पदाधिकारियो के द्वारा श्रद्वालुओ में क्षेत्रवार निमंत्रण कार्ड पीले चावल भेंट करके और कार्यक्रम के स्टीकर,पोस्टर से निमंत्रण प्रदान करके निमंत्रण प्रदान किये गये है।

+