सनातन धर्म की शिक्षाओं से नई पीढ़ी को संस्कारित करना समय की आवश्यकता — शचि मीना कॉलोनी, गोविन्द नगर रामगंज में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा प्रारम्भ
अजमेर 25 मई, श्री श्याम दरबार मीना काॅलोनी गोविन्द नगर में मन्दिर कमेटी के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा में अपने कथा के प्रवचनो के माध्यम से कथावाचक शचि केसर ने कहा कि सनातन धर्म विश्व में महान धर्म है इसलिए हमें भी सनातन धर्म के अनुसार अपनी नई पीढि को भी सनातन की शिक्षाऐं प्रदान करनी चाहिये और हमारे सन्तो महात्माओ की शरण में ले जाकर उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिये।कार्यक्रम और मन्दिर कमेटी के संयोजक उमेश मीना और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि श्री श्याम दरबार मीन महादेव मन्दिर परिसर रामगंज में कथा के माध्यम से सन्त साध्वी शचि केसर ने बताया कि कथा में आने के पश्चात उसको केवल श्रवण नही करके उसका मनन करते हुए जीवन में पालन भी करना चाहिये।कथा में महिला-पुरूषो के श्रद्वालुओ के मण्डल ने नाचकर झूमकर प्रसन्नता का इजहार किया।रमेश लालवानी ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से सांयकाल 06 बजे तक आयोजित की जा रही है।उमेश मीना ने बताया कि सात दिवसीय आयोजन की सफलता व व्यवस्थाआंे के लिए कमेटी के अध्यक्ष बजरंग सिंह,उपाध्यक्ष उमेश मीणा,सचिव कैलाश मीणा,कोषाध्यक्ष दीपक हजारी,उप कोषाध्यक्ष उमेश मीणा,संगठन मंत्री ओम प्रकाश मीणा,व्यवस्थापक सुभाष मीणा,कार्यक्रम आयोजन कर्ता टीकम सेनी,कार्यक्रम संरक्षण प्रमोद कुमार मीणा,कमेटी संरक्षक शिशुपाल मीणा,मीडिया प्रभारी निक्की शर्मा,सह मीडिया प्रभारी दीपक सामरियो आदि सेवाऐ प्रदान कर रहे हंै।कथा के सम्बंध में कथावाचक शचि केसर से अधिक जानकारी हेतु उनके मोबाईल संख्या 8432999111 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 25 May 2026
- Total Views:- 17
