सिन्धी समाज के प्रमुख एवं पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी की सेवाओं को किया नमन,पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के द्वारा किया गया नमन

अजमेर 25 मई 2026 सिन्ध के वयोवृद्व वरिष्ठ समाज सेवी पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय सिन्धु सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नवलराय बच्चानी को उनके स्मृति दिवस के अवसर पर उनकी सेवाआंे को नमन किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नवलराय बच्चानी का जन्म 25 जुलाई 1927 को सिन्ध के नवाब शाह जिले के माडी गोठ में हुआ था और निधन 25 मई 2019 हुआ था।रमेश लालवानी ने नवलराय बच्चानी के सादा जीवन उच्च विचार की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा सिन्धी समाज को ही नही परन्तु समस्त लोगो को सरल जीवन का संदेश स्वंय हमेशा पैदल ही चलकर जीवन यापन किया और लोगो की सेवा की।नवल राय बच्चनी राजस्थान सिन्धी अकादमी के अध्यक्ष के पद पर रहे और उन्हे अनेक पुरूस्कारो से सम्मानित किया गया।पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संरक्षक महन्त टहलगिरी गोस्वामी के माध्यम से राजवीर और दुर्गा माता दरबार में अरदास,आरती करके और पल्लव प्रार्थना करने उनकी सेवाओं को नमन किया गया। लालवानी ने बताया कि कचहरी रोड व्यापारिक संध के सचिव और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष किशोर टेकवानी,सीताराम बच्चानी,राजेश झूरानी,भगवान वरलानी,चन्द्र केसवानी, जयकिशन वतवानी,श्री श्याम प्रेमी बाजार व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के महासचिव गोविन्द लालवानी,स्वामी ग्वालानन्द दरबार के और गौ शाला के गौ भक्त सेवादारी अशोक झामनानी,हरि ओम काॅलोनी चन्द्र वरदाई नगर के नरेश मंगलानी,जन सेवा समिति के सरदार बलबीर सिंह,संगठन सचिव महेश शर्मा,रेल्वे सिन्धु सभा के सुनील केवलरामानी तथा अन्य ने नवलराय बच्चानी के स्मृति दिवस पर उनको नमन किया है।

+