झरनेश्वर महादेव मन्दिर में सिन्धी भाषी प्रतिभाओ को 26मई को किया जायेगा सिन्धी मण्डल द्वारा सम्मानित,

अजमेर 25 मई, पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में सिन्धी भाषी प्रतिभाओ को मंगलवार 26 मई को दोपहर 01 बजे झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में इस आशय के आयोजित समारोह मुख्य अतिथि भगवान दास हरवानी,विशिष्ठ अतिथि सुरेश सिन्धी,लक्ष्मण सिंह पंवार,राजेन्द्र मूरजानी,दुल्हानो मल रामचन्दाानी के आतिथ्य में सम्मानित किया जायेगा।कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी और महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि रिद्विमा कमल सुखानी,12वी में 96 प्रतिशत,नेहा मानवानी 12वीं में 97 प्रतिशत अंक,राशि गेहानी 12वी में 92 प्रतशत अंक, लवीना रामनानी पुत्री धर्मेन्द्र रामनानी ने 12 वीं कक्षा में 88 प्रतिशत अंक और महक कालानी सीबीएसई बोर्ड 12वीं में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सिन्धी मण्डल के तत्वावधान में नारी भाई देवानी की अध्यक्षता में सम्मानित किया जायेगा।।कोषाध्यक्ष रमेश शिवनानी ने बताया कि अन्य सिन्धी भाषी प्रतिभाऐं जिन्होने 10वी और 12वी में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है रमेश शिवनानी के मोबाईल संख्या 9414668940 पर सम्पर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य झरनेश्वर महादेव का अभिषेक कार्यक्रम महाआरती,गायक मनोज झामनानी की मण्डली के द्वारा भजन गीत संगीत,छेज का कार्यक्रम और लंगर प्रसादी भण्डारे का आयोजन भी हाॅटकेस हेवन के तत्वावधान में किया जायेगा।शंकर छत्तानी सचिव,दौलत राम खुशलानी,इन्दर विधानी,बच्चू हरवानी,नरेश रतनानी,भगवान हरवानी,महेश वरलानी,प्रकाश अगन छबलानी,रमेश लालवानी,सौरभ जेठवानी,रमेश लालवानी एवं अन्य के द्वारा विभिन्न सेवाऐं प्रदान की जायेगी।

+