खंडहर बन चुकी गुजराती भाटिया धर्मशाला से मंडरा रहा खतरा,अजमेर व्यापारिक महासंघ ने सरकार
अजमेर 24 मई 2026 लाल कोठी स्थित गुजराती भाटिया धर्म शाला के ट्रटियो के द्वारा अनदेखी इस धर्म शाला भवन व इससे सम्बंधित खंडहर भवन से कभी भी कोई बडा हादसा या जन हानि भी हो सकती है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी को बाजार के गुजराती भाटिया धर्म शाला के किरायेदार व्यापारी रमेश परयानी व धनश्याम परयानी ने बताया कि देवस्थान विभाग के अन्तर्गत पंजीकृत धर्म शाला ट्रस्ट के ट्रस्टियो के द्वारा इस खण्डहर रूपी धम्र शाला के भवन ओर दुकानो से कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है।दुकानदारो से दुकानो की दशा महासंघ के पदाधिकारियो को दिखाते हुए बताया कि उनको दुकानो की मरम्मत रंग रोगन आदि व आल्ट्रेशन की भी अनुमति नही दी जाती है।वर्तमान केयर टेकर के अभद्र व्यवहार गाली गालौच से परेशान होकर दुकानदारो ने सम्बंधित पुलिस थाने क्लाक टावर थाने में शिकायत भी दी जिससे पुलिस ने केयर टैकर महिला को शनिवार 23 मई को छः माह के लिए जिला सिटी मैजिस्ट्रेट के द्वारा पाबन्द भी किया जा चुका है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने देवस्थान विभाग अजमेर के आयुक्त से मौका निरीक्षण करके गुजराती भाटिया घम्र शाला के ट्रटियो को पाबन्द करवाकर किरायेदार दुकानदारो को अपनी अपनी दुकान में मरम्म्त करवाने और आधुनिकीकरण करवाने की अनुमति प्रदान करने और मूल भवन की मरम्मत करवाने के आदेश प्रदान करने।ट्रस्टियो द्वारा धम्र शाला भवन की देखरेख में असमर्थता जताने पर सरकार द्वारा गुजराती घर्म शाला को अधिग्रहित करके किरायेदारों के जान माल की सुरक्षा के प्रबंध करवाने की मांग की हैं।इस अवसर पर रमेश परयानी,निर्मल जैन,घनश्याम परयानी,राजू कोरानी,मुरलीधर, भगत परयानी सहित क्षेत्र में समस्त व्यापारी केयर टेकर सरकारी कर्मचारी भाई बहिन के अभद्र व्यवहार के कारण एकत्रित होकर पुलिस में शिकायत की।
- Posted By:- Abdul Qadir || Date:- 25 May 2026
- Total Views:- 17
