सिन्धु ज्योति सेवा समिति के सिन्धी टेलेन्ट शो में कलाकारों ने बिखेरा संस्कृति और संगीत का रंग

अजमेर 25 मई, सिन्धू ज्योति सेवा समिति के तत्वावधान में सिन्धी,संस्कृति,भाषा,लिपि, छेज,लोक कला,गीत,संगीत को बडावा देने के उद्वेश्य से जयपुर रोड स्थित होटल क्राॅस लेन अनेक विख्यात कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति दी।मीडिया कमेटी के संयोजक रमेश लालवानी ने कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि एक वर्ष से 68 वर्ष तक की आयु के सिन्धियों ने सिन्धियत के कार्यक्रम में अपना अपना टेलेन्ट शो किया।मुख्य कलाकार मंधाराम भिरयानी,गायिका पूनम गीतांजली,जमुनादेवी,प्रगति पुरूसवानी,सोनी भागवानी सहित 31 कलाकारो और उभरते कलाकारांेे ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी।कलाकारो ने नन्डडी उम्र थई,टे टे ताडियू वजांई थी,हथन खे छा त फेराई थी,सिधा तीर दिल ते हणी,वेस गुलाबी पातल थई,प्रगति ने सिक में ओ सिक में सिकीअ खे कीन सिकाइज,पूनम गीतांजली ने हा मा सिन्धी आहियां और सुरेश ताराचन्दानी के साथ पैसो आ पैसो आ,गया, जमुनादेवी ने भगत कंवर वियो मौज मचाये,धर ईन्दो झूलण घर खे सजायां सहित अनेक अन्य की प्रसतुति दी।नृत्य,गीत,संगीत,मिमिक्री,भजन,समूह गान,लाढा,छेज में अपने टैलेन्ट का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करके वरिष्ठ नागरिको सुरेश सिन्धी, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,तेजभान आसवानी आदि ने किया।रमेश लालवानी ने कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अपने सम्बोधन में कहा कि अजमेर की वन नम्बर समिति सिन्धु ज्योति सेवा समिति के द्वारा उभरते कलाकारो को मंच प्रदान करना और सिन्धु सभ्यता व संस्कृति को बडावा देना है।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छांगोमल जेठानी,दीपक जेेठानी,श्रीमती रश्मि हिंगोरानी आदि उपस्थित थे।सिन्धी टेलेन्ट शो में भग लेने वालो को गिरीश आसवानी,हरीश आडवानी,मंधाराम,रश्मिी हिंगोरानी ने स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन पूनम गीतांजली और सुरेश ताराचन्दानी ने किया।

+