श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की मासिक बैठक संपन्न,भजनों व गीतों की प्रस्तुति के साथ ही संस्था सदस्यों का जन्म दिवस भी मनाया,

अजमेर 23 मई, श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर की मई माह की मासिक बैठक संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री गौड़ ब्राम्हण सभा भवन, (रेल्वे सरक्युलर रोड़) अजमेर में आयोजित की गयी l संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, इसके बाद महासचिव प्रवीण अग्रवाल द्वारा गत मासिक बैठक का कार्यवाही विवरण का पठन कर उसकी पुष्टि कराई गयी तत्पश्चात जिन सदस्यों का इस माह जन्म दिन आता है उनमें श्री जगदीश चंद ऐरन, एस के अग्रवाल व अशोक गोयल का माल्यार्पण कर व शुभकामना कार्ड देकर अभिनंदन किया गया तथा इनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गयी l संस्था की कार्यकारिणी में रिक्त हुए सचिव पद पर मनोनीत किये गये कमल किशोर गर्ग (पुलिस लाइन) तथा कार्यकारिणी सदस्य पर मनोनीत किये गये सुबोध कुमार गर्ग, जगदीश चंद एरन व कमल किशोर गर्ग (कुंदन नगर ) एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित संस्था कार्यकारिणी सदस्य विनय गुप्ता का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा परिचय कराया गया l संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए राजा राममोहन राय जयन्ती की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा संस्था की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर नियमित रूप से किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा सभी सदस्यों को अवगत कराया कि संस्था की कार्यकारिणी ने वृहद स्तर पर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है तथा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संस्था सरंक्षक श्री हनुमान दयाल बंसल के सौजन्य से किसी एक स्थान का चयन कर जुलाई तक नियमित रूप से शीतल पेयजल की व्यवस्था की जायेगी l संस्था महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि 1 अप्रैल से प्रारंभ हुए नये सत्र में अभी तक 80 सदस्यों ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराया है तथा 6 आजीवन सदस्य हैं, उन्होंने संस्था में रिक्त 20 सदस्यों की जगह नये सदस्य जोड़ने का आव्हान किया l इस अवसर सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम के शुभारम्भ में विष्णु अवतार गोयल ने ओम उच्चारण, हास्यासन व ताली वादन कराया तथा इनके फायदे भी बताये l इनके पश्चात राजेंद्र प्रसाद मित्तल, घनश्याम वर्मा, नंद किशोर गर्ग, जगदीश चंद ऐरन, बालकिशन खंडेलवाल, अशोक गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, देवेंद्र कश्यप व मोहनलाल कुमावत आदि ने भजन, हास्य व्यंग्य, गीत तथा ज्ञानवर्धक संस्मरण प्रस्तुत किये l मीटिंग में संस्था संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मित्तल व जंवरीलाल बंसल, अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महासचिव प्रवीण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रनारायण अग्रवाल, सचिव कमल किशोर गर्ग, कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार गुप्ता, शिव शंकर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, अरुण कुमार गुप्ता सुबोध कुमार गर्ग, जगदीश चंद ऐरन व कमल किशोर गर्ग, डॉ नंदलाल झामरिया, डॉ जवाहर लाल गार्गीया, गिरधर गोपाल गोयल, गोविंद प्रसाद गर्ग, एस के अग्रवाल, के के गोस्वामी, प्रकाश जैन पाटनी, अनिल कुमार गर्ग, घनश्याम वर्मा, बालकिशन खंडेलवाल, नंद किशोर अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल अग्रवाल, सुधीर कुमार शर्मा, विष्णु अवतार गोयल, त्रिलोक कुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल, रमेशचंद गोयल, प्रवीण श्रीवास्तव, राधारमण शर्मा, राजेंद्र कुमार गुप्ता, विष्णु गोयल, मोहनलाल कुमावत व दीपक कुमार शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे l कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर संस्था सदस्य श्री गिरधर गोपाल गोयल की माताजी के देवलोक गमन पर श्रद्धाञ्जली अर्पित की गयी l

+