जिला सीएलजी,शान्ति समिति ने फिट इण्डिया मिशन अजमेर पुलिस के कार्यक्रम में शहरवासियों से अपील की

अजमेर 23 मई, जिला सीएलजी के सदस्यों ,जिला स्तरीय शान्ति समिति ने फिट इण्डिया मिशन के अजमेर पुलिस के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मलित होकर कार्यक्रम को सफल करने की नागरिको और युवाओं से अपील की है।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल और महासंघ के संस्थापक व महासचिव जिला स्तरीश शान्ति समिति व जिला स्तरीय सामुदायिक समन्वयक दल के सदस्य रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि जिला सामुदायिक समन्वयक दल के ग्रुप में सोशल मीडिया के माध्यम से बताया गया है कि आज रविवार 24 मई को प्रातः काल 06 बजे सन्डे ऑन साईकिल में योगा,जुम्बा,रोप स्कीपिंग,साईकिल रैली के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि इसका उद्वेश्य फिट शरीर,स्वस्थ मन,स्वस्थ समाज और स्वस्थ भारत के उद्वेश्य से अजमेर पुलिस के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है।जिला सीएलजी व शान्ति समिति के सदस्य रणवीर सैनी,रमेश लालवानी,किशन पारीक,किशोर टेकवानी, ठाकुर प्रसाद,चितलेश महेन्द्र्र बंसल,अनिल सोनी,श्याम मंधनानी,विजय गोयल,दिनेश मूलचन्द मूरजानी,राजेन्द्र मूरजानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

+